किशनगढ़/ अजमेर 25 फरवरी 2024: भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जो वर्तमान दौर चल रहा है उसमें भारतीय किसान संघ को राष्ट्र हित के संवर्धन विचार को लेकर आगे बढ़ना होगा। सदस्यता अभियान पर अपनी बात रखते हुए श्री कुलकर्णी ने कहा कि एक लाख गांवों तक ग्रामसमिति का गठन कर एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया था। आज हम साठ प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुए है। पूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प लेकर कार्यकर्ताओं को परिश्रम के साथ कार्य करने की जरूरत है। सदस्यता लक्ष्य प्राप्ति के बाद भारतीय किसान संघ को विश्व का सबसे बड़ा संगठन होने का गौरव प्राप्त होगा। भारतीय लोकतंत्र पर चर्चा करते हुए संगठन मंत्री श्री कुलकर्णी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राष्ट्र हित में मतदान कराने गांव गांव जनजागरण अभियान चलाने का आग्रह भी किया। इसके बाद प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने प्रतिनिधि सभा में व्यवस्था कार्य में लगे कार्यकर्ताओं का परिचय भी हुआ।

युवाओं व महिलाओं की सदस्यता बढ़ी
प्रतिनिधि सभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा के दौरान जो आंकड़ा सामने आया है। सदस्यता मे युवा किसानों और महिला किसानों की सदस्यता में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके बढ़ने के पीछे भारतीय किसान संघ द्वारा संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक गतिविधियों को माना जा रहा है।

आयामों ने रखे अपने वृत्त
भारतीय किसान संघ में विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य को बढ़ाने की दृष्टि से चौदह आयामों का गठन किया गया है। जिसमें महिला, गन्ना, प्रचार, जनजाति, रोजगार, बीज, एफ पी ओ, जल, हिमालयन, विपणन, जैविक, नारियल, ऊर्जा आयामों के माध्यम से ग्राम समिति तक पहुंच बढ़ाई जा रही है। इन आयामों के प्रमुखों ने आयाम की प्रगति व विस्तार कार्ययोजना का वृत्त रखा।

ये रहे उपस्थित
भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि सभा में देश भर से पैंतीस से अधिक प्रांतों से आए पंद्रह सौ प्रांत स्तर के पदाधिकारियों के साथ किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष राम भरोसे वासोतिया, महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चितौड़ के प्रांत प्रचारक विजय आनंद, संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, उपाध्यक्ष भैयाराम मोर्य, पेरूमल जी, मंत्री बीना सतीश, बाबूभाई पटेल, साई रेड्डी, भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

राघवेंद्र सिंह पटेल
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ
9425357127