मंच से बात कर रहे श्री प्रकाश सिंह रघुवंशी, प्रदेश जैविक खेती प्रमुख

मंच से बात कर रहे श्री प्रकाश सिंह रघुवंशी, प्रदेश जैविक खेती प्रमुख

भारतीय किसान संघ जिला अशोक नगर की तहसील नईसराय का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग ग्राम डूगासरा की पठार पर दिनांक 25-08-2021 बुधवार को आयोजित किया गया।

अभ्यास वर्ग में संघ के पदाधिकारियों के द्वारा नवीन कार्यकारिणी को संगठन के वारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रदेश जैविक प्रमुख श्री प्रकाश सिंह जी रघुवंशी ने किसानों को जैविक खेती करने के करने की सलाह दी।  जिससे किसान खेती की लागत को कम करके अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं ।एवं जसवंत सिंह रघुवंशी प्रान्तीय उपाध्यक्ष गुना द्वारा संघ के संस्थापक श्री ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय को विस्तार से जानकारी दी गई ।

अभ्यास वर्ग में अन्य मुख्य अतिथि प्रान्तीय मंत्री श्री शिवनंदन सिंह पिलीघटा, जसबंत सिंह जी प्रान्तीय सदस्य , श्री हरि सिंह जी रघुवंशी संभाग कोषाध्यक्ष, श्री परमाल सिंह जी संभाग मंत्री,जिला अध्यक्ष राजकुमार जी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जी, जिला सदस्य ओमप्रकाश जी, जिला मीडिया प्रभारी सुनील रघुवंशी,तहसील अध्यक्ष चन्द्रेश रघुवंशी भौंरा, तहसील मंत्री कल्याण सिंह जी उपस्थित रहे ।