प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय किसान संघ
‘‘लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य’’
किसान गर्जना रैली 19 दिसम्बर को दिल्ली में- …….हम अपना अधिकार मांगतें

नई दिल्ली 10 अक्टूबर: भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी व प्रांतों के मुख्य पदाधिकारीयों की दो दिवसीय बैठक 8 व 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के हरिनगर में आयोजित की गई। इस दो दिवसीय बैठक में पारित हुये निर्णय की जानकारी देते हुए भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय मंत्री श्री साई रेड्डी एवं महामंत्री श्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बताया कि खाद्यान की सुरक्षा के साथ किसानों की सुरक्षा अति आवश्यक है। किसानों ने भरपूर उत्पादन कर देश की खाद्यान सुरक्षा सुनिश्चित की है। किंतु अभी तक किसान की हालत जस की तस है। श्री साई रेड्डी जी ने आगे कहा कि भारतीय किसान संघ का नारा रहा है कि - ‘‘देश के हम भंडार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगें।’’ लेकिन किसान जो फसल उगाता है, उसको लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य अभी तक नही मिल रहा है। अतः किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और कृषि लाभदायक बनाने, सरकार को निम्न निर्णय लेने होगें -

1.किसानों को अपने उत्पादों की इनपुट क्रेडिट नही मिल रही है इसलिए कृषि आदानों GST समाप्त किया जाये।
2.कृषि आदान में मुद्रा स्फीति वृद्वि के अनुपात में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई जाये।

अ.भा.मंत्री श्री साईं रेड्डी ने अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर किसान संघ आंदोलन कर रहा है किंतु सरकारों ने इस दिशा में कोई प्रयास नही किये है। इसलिए देशभर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता सभी प्रांतों में ग्राम संपर्क, धरना, पदयात्रा जैसे कार्यक्रमों को करते हुए दिनांक 19 दिसंबर 2022 को दिल्ली में लाखों की संख्या में ‘‘किसान गर्जना रैली’’ में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद करेगें।

राघवेन्द्र सिंह पटेल
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ
मो. 9425357127