प्रेस विज्ञप्ति भारतीय किसानसंघ जयपुर अधिवेशन
| स्रोत: BKS-HND तारीख: 24 Feb 2016 18:42:49 |
भारतीय किसानसंघ
अखिलभारतीय अधिवेशन
द्वादशी, त्रयोदशी एवंचतुर्दशीमाघ, शुक्लपक्ष, विक्रमीसंवत्-2072
19 से 21 फरवरी, 2016 जयपुर
प्रेस विज्ञप्ति

जयपुर, 21 फरवरी। भारतीय किसानसंघ का ग्यारहवां राष्ट्रीय अधिवेशन “जैविकमय भारत बनायेंगे“ के संकल्प के साथ रविवार को सम्पन्न हो गया। इसमें देश के सभी प्रांतोसे आये प्रतिनिधियोंने तीन दिनों तक विचार मंथन कर देश के हर गांव तक संगठन को पहुंचाने की योजना तैयार की।
अधिवेशन में “कृषि उपज का लाभकारी मूल्य देने“, “जैनेटिक मोडिफाईड सीड (जी एम सीड) की देश में अनुमति नहीं देने“ व “सारी सब्सिडी किसानों के खातों में सीधी देने“ के तीन प्रस्ताव पारित किये गये। जयपुर स्थित मुहाना मंडी में बनाये गये माननीय लक्ष्मण सिंह परिसर में देश के सभी प्रदेशों से 10 हजार 996 किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारतीय किसान संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आई. एन. बसवेगौडा ने दत्तोपंत ठेंगडी सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कृषि उपज का लाभकारीमूल्य न मिलने से किसानों की हालत कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणापत्र में सभी पार्टियों ने कृषि उपज का लाभकारी मूल्य देने का वादा किया था। वहीं संसद की स्थायी समिति ने भी जब सहमति जताते हुए अपनी राय व्यक्त कर दी है तो फिर इंतजार किसका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लाभकारी मूल्य देने की नीति की घोषणा न करने पर आगामी 4 मार्च से “वादा निभाओ-किसान बचाओ“किसान जागरण अभियान चलायेंगे।
बसवेगौडाने कहा कि मोडिफाईड सीड (जी एम सीड) को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पौधे को जहरीला रखनेवाला बीज है। जो कि देश के किसानों को परावलम्बी बनाने का षडयंत्र है। उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि जी ई एसी जैसी बड़ी कम्पनिया बिक चुकी है। मानव जीवन के लिए बहु उपयोगी सरसों की फसलमें भी जी एम सीड़ लाने की तैयारी हो रही है। इस को सरकार वापस ले।
राष्ट्रीय मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने यहा कहा कि किसानों को दी जानेवाली सब्सिड़ी बोझ बन गयीहै। सरकारसे जारी पूरी सब्सिड़ी का उपयोग किसान नहीं कर रहा। इसे किसानों के बैंक खातों में सीधा डाला जाये।
पहुँचें एक लाख गावोंतक:-
किसान संघ के राष्ट्रीय संगठनमंत्री दिनेश कुलकर्णी ने बताया कि भारतीय किसान संघ का काम देश के कुल 6 लाख 38 हजार गांवोंमें से एक लाख गावों में पहुंच गया हैं। जहां इसके 20 लाख से अधिक सदस्य हैं। कुलकर्णी ने बताया कि महिलाओं में भी अब कार्य विस्तार होने लगा हैं। अधिवेशन में जम्मू कश्मीर से लेकर तमिलनाडू व असम, नागालैंड, सिक्किम, हिमाचल, आन्ध्रपदेशसमेत सभी दूरस्थ प्रदेशों से भी महिलाकार्यकर्ताओं सहित प्रतिनिधियोंने भाग लिया।
हुआ राष्ट्रीय नवनिर्वाचन:-
अधिवेशन में संगठन का नवनिर्वाचन किया गया। जिस में कर्नाटक के आई.एन. बसवेगौड़ाको राष्ट्रीय अध्यक्ष व जयपुर (राजस्थान) के बद्रीनारायण चैधरी राष्ट्रीय महामंत्री बनेहैं। जिन्होने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा भी समापन के मौके पर की।
जताया आभार:-
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीनारायण चैधरी ने बताया कि मुहाना मण्डी में बनाये गये मा. लक्ष्मण सिंह शेखावत परिसरमें क्षेत्रानुसार चार ग्राम बनाये गये थे। जिनमें आवास, भोजन, कार्यालय, सुरक्षा आदि सभी व्यवस्थाओं में 1 हजार कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। राष्ट्रीय महामंत्री चैंधरी ने पहले दिन आयोजित खुला अधिवेशन समेत त्रिदिवसीय अधिवेशन की सफलता के लिये भी प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मण्डी व्यापारी प्रशासन सहित प्रबन्धकों व शहरवासियों के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहां हैं कि हालांकि इतने बडे आयोजन में कहीं कहीं कोई कमी भी रह जाती हैं। फिर भी किसी को कोई तकलीफ हुई तो खेद व्यक्त करते हैं।