logo
शोध
Switch to English   I  रजिस्टर
Email this news. Print this news. Post this news to Blogger. Share this news on Facebook. Tweet this news.


मित्रो का ईमेल:
आपका नाम:
(To send multiple reciepants use ; after email id. )
आपकी प्रतिक्रिया:

विवाद नही संवाद चाहता हैं किसान : भारतीय किसान संघ

स्रोत: BKS-HND      तारीख: 11 Apr 2016 11:05:50


राई सोनीपत,10 अप्रैल, भारतीय किसान संघ सोनीपत की जिला मासिक पंचायत मनोली गांव में हुईं,जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान ताहर सिंह ने की, पंचायत में तीन मुद्दों पर प्रमुख रूप से विचार किया गया,1.कुंडली गाजियाबाद पलवल हाइवे किसानो की मांग की अनदेखी2,मंडियों में किसानो की समस्यों के बारे 3 शराब की अवैध व् गाँवो में शराब बिक्री आदि,पंचायत में भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बढ़खालसा में कहा की किसान भी विकास चाहता हैं, पर किसी भी किसान का विनाश नही होने दिया जायेगा,जब रोड निकलेगा तो किसानो को अपने खेतो में जाने के लिए सर्विस रोड की जरूरत पड़ेगी,रोड के उस पार वाले खेतो में जाने के लिए रास्ता,बिजली कनेक्सन आदि सारी समस्याओ के निदान के बिना नही बनने दिया जायेगा रोड।उन्होंने कहा की मुआवजा पलवल या उत्तरप्रदेश की तर्ज पर दिया जाये।


प्रदेश में शराब निति की समीक्षा की जानी चाहिए।गावो से दूर शराब के बिक्री केंद्र होने चाहिए।पिछले दिनों दहिशरा गांव के किसानो ने ठेका हटाने का जो काम किया वो स्वागत योग्य हैं और भारतीय किसान संघ किसानो के साथ हैं, अगर ठेकेदार या सरकार ने किसानो के खिलाफ दबाव बनाने की कौशिस की तो किसान संघ करेगा आंदोलन।


जिला महामंत्री श्री भारत भूषण ने कहा मण्डियों में किसानो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जो किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा।प्रख्यात किसान व किसान संघ के एग्रो इकोनॉमी रिसर्च सेंटर के हरियाणा के सयोजक श्री कंवल सिंह चौहान ने कहा की किसानो को जैविक खेती की लौटना पड़ेगा,इसके लिए किसान संघ किसानो को ट्रैनिंग देने की व्यवस्था करेगा। इस पंचायत में जिले भर के सैकड़ो लोगो ने भाग लिया,जखोली सरपंच गौरव दहिसरा सरपंच श्री मांगे राम जिला जैविक प्रमुख डॉ दिनेश,अरविन्द, चौधरी कैलास नम्बरदार रमेश दहिया चाँदमान बलबीर सिंह मान श्री राजेन्द्र सिंह ब्रह्मवास भूलेप्रधान दया चाँद आदि मौजूद रहे



I like BKS