कपास के मूल्य पर सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार किसान
| स्रोत: BKS-HND तारीख: 08 Dec 2014 15:05:02 |
राजकोट- कपास के समर्थन मूल्य को लेकर भारतीय किसान संघ राज्य सरकार से दो- दो हाथ करने की तैयारी में है । अपनी मांगो को लेकर पुरे सौराष्ट्र के किसान ने सोमवार को राजकोट के कोर्स रिंग रोड पर रैली आयोजित की । इस रैली में बड़ी संख्या में किसान एकजुट हुए।किसानो की सरकार से मांग है की कपास और मूंगफली का समर्थन मूल्य कम से कम इतना तो दिया जाए, जिससे हम किसानो गुजरा हो सके ।भारतीय किसान संघ की इच्छा है की सरकार को बिना किसी वाद विवाद के हमारी मांगो को मान लेना चाहिए। किसानो के लिए आने वाले १५ दिन काफी अहम है, ऐसे में सरकार को किसानो को हताश नहीं करना चाहिए|
किसान नेताओं ने राज्य सत्तासीन सरकार खेती कर रहे किसानो को उजाड़ने का मन बना चुकी है। किसान संघ नेता सुरेश पटेल ने कहा की किसान अपने बच्चो को बहार के शहरों में अच्छी शिक्षा दिलाने के वास्ते पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है । ऐसे में जो मूल्य किसानो को अभी दिया जा रहा है , उससे गुजारा नहीं हो सकता।भारतीय किसान संघ की सरकार से मांग है की कपास उत्पादक किसानो को प्रति २० कीलो कपास का न्यूनतम मूल्य १००० और मूंगफली उत्पादक किसानो को प्रति २० किलो पर कम से कम ११०० रुपये दिए जाए।सुरेश पटेल ने कहा की अभी किसान को प्रति २० किलो कपास पर ८०० और प्रति २० किलो मूंगफली पर ७०० रूपया दिया जा रहा है। इस मूल्य से किसानो का गुजारा नहीं हो सकता । भारतीय किसान संघ के गुजरात जैविक कृषि सेल के अध्यक्ष प्रफुल्ल सेजलिया ने कहा की सरकार को कपास के दाम में बड़ा देना चाहिए।पिछले साल सरकार किटनाशक बनाने वाली कंपनियो के हिट में फैसला लिया था। किसानो की मांग है की उद्योग जगत को दी जा रही सुविधाओ को काम किया जाए ।