विद्युत विभाग ने किसानों की समस्या शिघ्र निस्तारण करने का लिखित आदेश जारी किये
| Author: BKS-ENG Date: 09 Aug 2014 17:07:18 |
भारतीय किसान संघ द्वारा महापडाव की घोषणा के बाद, हरकत में आये विद्युत मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खिंवसर ने मघ्यस्था करके विद्युत विभाग ओर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता करवाई ।
बुधवार, दिनांक 6.8.2014 को भारतीय किसान संघ व विद्युत विभाग के बीच 5 घटें चली वार्ता में विद्युत विभाग के कार्य क्षेत्र अधिकार से सम्बधित संमस्याओ के निस्तारण हेतू विद्युत विभाग के प्रबंन्ध निर्देशक द्वारा संम्बन्धित अधिकारियों को लिखित निर्देश दिया गया एवं विद्युत मंत्रालय सम्वन्धित समस्याओं के लिए शिघ्र प्रसताव पारित करवा कर किसानो को राहत प्रदान करने की पहल की।
वार्ता के बाद प्रान्त कार्यालय में किसान संघ की बैठक हुई जिसमें वार्ता के बिन्दुओं पर मंनथन करके महापडाव को स्थगित किया गया ।
विद्युत विभाग के प्रबन्ध निर्देशक द्वारा अधिकारियों को जारी किये निर्देश निम्न प्रकार है।
1. जले हुए ट्रासंफार्मर की फोन पर सुचना देने पर ही समस्या का दर्ज कर ली जायेगी ओर 72 घंटे से पहले नया ट्रांसफार्मर दिया जायेगा।
2. विद्युत कनेक्शन हेतू लम्बित ट्रासंफार्मर व विद्युत सामग्री अगस्त माह तक उपल्बध करवा जायेगा।
3. लोहावट में टू पंप के दो वर्ष से लम्बित 360 रजिस्ट्रेज आवेदनों के 15 दिन में डिमान्ड नोट निकालने के आदेश देकर किसानों को बडी राहत प्रदान की।
4. 15 से 20 किमी दुरी पर स्थित जीएसएस पर फॉल्ट रिमोव के लिए आपात कालिन विद्युत सामग्री विभाग के सीसीओ के पास उपल्बध करवाई जायेगी।
5. निर्माणाधिन जीएसएस की कार्यगति बढाने व कार्यपुर्ण हुए जीएसएस का दस दिनों मे चालु करवाये जायेगे।
6. मांग अनुसार जीएसएस पर अतिरिक्त ट्रास्फार्मर की अति शिघ्र स्वीकृती देगे एवं आउ जीएसएस का 24 घटें मे सुचारू किया जायेगा।
7. लम्बित प्रसतावित नई लाईन बिछाने की स्वीकृति जारी की।
8. वीसीबी ,ओसीबी को नया व रिपेयर करके लगाने का कार्य अगस्त माह तक पुर्ण किया जायेगा।
9. सुस्त व कार्य के प्रति लापरवाह कर्मचारी को समय पर काम करने के लिए पाबंद किया।
10. ठेकेदार को पाबन्द करके जीएसएस पर कार्य हेतू लगाये गये अन्भिज्ञ कर्मचारी के स्थान पर अनुभवी कर्मचारी लगवाये जायेगे।
11. लम्बित आउ मुख्यालय पर एईएन कार्यलय स्थापित करने का प्रस्ताव लिया।
12. ओवर लोडिग व ट्रिपिंग समस्या का 24 घटें में समाधान किया जायेगा।
13. मांग अनुसार नये जीएसएस स्वीकृती के प्रस्ताव लिए गयें।
राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र की निम्न समस्याओं पर विद्युत मंत्री द्वारा शिघ्र निस्तारण करवाने का वादा किया ।
1.स्पेशल श्रेणी के विद्युत सम्बधं जिनको दो वर्ष पूर्ण हो चुके है उनको सामान्य श्रेणी मे परिवर्तन किया जाए, जैसा कि आपने चुनाव घोषणा पत्र मे वादा किया है।
2.सुपरट्रासफार्मर जो कि किसानो और डिस्काम के लिए एक भयकंर समस्या बन गये है उसके स्थान पर सामान्य ट्रासफार्मर लगवाने कि तुरन्त व्यवस्था कि जाए, जोधपुर डिविजन मे ही रोजाने के लगभग 35 ट्रासफार्मर जल जाते है जिन्हे बदलवाने हेतू किसानो को आर्थिक और मानसिक रूप से अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और डिस्काम का अधिकतर समय इन ट्रासफार्मरो को बदलने मे चला जाता है।
3.मीटर एंव फ्लेट रेट प्रणाली को ऐच्छिक किया जाए एव मीटर व ट्रासफार्मर को अलग-अलग किया जाएं क्योकि किसी एक मे समस्या आने पर दोनो को बदलना पड़ता है जिससे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और आर्थिक नुकसान भी होता है।
4.वर्तमान में विद्युत विभाग मे जो ठेका पद्धति शुरू कि है उसे तुरन्त बन्द किया जाएं क्योकि तकनिकी रूप से दक्ष कर्मचारियो के बिना विद्युत लाइनो के रखरखाव नही हो पाता है और विभाग द्वारा विद्युत सामग्री खरीदने के जो ठेके दिये है उससे विद्युत सामग्री की गुणवता का स्थर अत्यधिक गिर जायेगा जिससे पूरा विद्युत तन्त्र गड़बड़ा जायेगा।
5.एक हि विद्युत सम्बन्ध पर टू-पम्प स्कीम के तहत विद्युत सम्बन्धो मे केवल सामान के रूप मे ट्रासफार्मर ही दिया जाता है और अन्य सामग्री स्वयं किसान को खरीदनी पड़ती है जो किसी न किसी रूप मे विद्युत विभाग से ही निकलती है और भष्ट्राचार को बढावा मिलता है इसलिए आवश्यक सामग्री भी ट्रासफार्मर के साथ दी जाए।
6.एक ही विद्युत सम्बन्ध से एक से अधिक पम्प (5 हार्सपाँवर तक) चलाने की अनुमती प्रदान करावे।
7.विभिन्न श्रेणीयो के कृषि सम्बन्धो (सामान्य, टू-पम्प, स्पेशल, ैब्ए ैज् व अन्य) के जिनकी फाइले जमा है उनके मांग पत्र शिघ्र जारी किये जाए जिससे आपकी सरकार से उम्मीद लगाये बैठे किसानो को राहत मिल सके।
8. घरेलू विद्युत कनेक्शन हेतू आवश्यक निति बनाकर सबको मागने पर बिना किसी शर्त के तुरन्त कनेक्शन दिये जाए।
इस वार्ता में डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक एन एम चैहान , चीफ इजीनीयर जोधपुर जोन ,जिला वृत एस ई सहित विभाग के अधिकारी गण ओर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल मे अखिल भारतीय जैविक प्रमुख रतन लाल डागा , जिला अध्यक्ष नरेश व्यास,जिला महामंत्री तुलछा राम सिंवर ,प्रांत कार्यलय प्रमुख पुष्कर राज,जिला उपाध्यक्ष किशन सिंह, लादूराम, जिला कार्यकारीणी सदस्य केप्टन हुसैन खां व तहसिल अध्यक्ष फलोदी राजेन्द्र व्यास ,आसिंया रामनारायण जागू, लोहावट पारसमल, बालेसर भोपालसिंह, बाप परमसुख,तिवरी विनोद डागा, आउ भोमसिह भाटी, आउ तहसील मत्ऱी सुगनाराम व गोकलराम सहीत भाकिसं के अन्य पदाधिकारी मोजूद थे।